Breaking News

दिनेशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, आधा दर्जन फरार वारंटी गिरफ्तार

Share

दिनेशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, आधा दर्जन फरार वारंटी गिरफ्तार

ख़बर पड़ताल ब्यूरो। उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनेशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने रात के समय अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दिनेशपुर पुलिस ने कई टीमों का गठन कर फरार वारंटियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए विश्वजीत विश्वास, पुलीन सरकार, सुभाष बाला, हृदयेश कुमार सिंह, विशाल शील और आरती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और वे गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिनेशपुर पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Share