Breaking News

नए व्यापारियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिले पर्याप्त समय, फरवरी 2027 तक निष्पक्ष चुनाव कराने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन।

Share

व्यापार मंडल चुनाव की तैयारी शुरू कराने की मांग, पवन गाबा पल्ली ने संरक्षक सुरमुख सिंह विर्क को सौंपा प्रार्थना पत्र

नए व्यापारियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिले पर्याप्त समय, फरवरी 2027 तक निष्पक्ष चुनाव कराने की उठाई मांग

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:-  रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आगामी चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। व्यापार मंडल के सक्रिय सदस्य एवं वर्ष 2024 में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे पवन गाबा पल्ली ने संरक्षक एवं पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क को प्रार्थना पत्र सौंपकर चुनाव प्रक्रिया समय से शुरू कराने की मांग की है।

अपने प्रार्थना पत्र में पवन गाबा पल्ली ने कहा कि व्यापार मंडल के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। वर्तमान कार्यकारिणी का लगभग ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब करीब छह माह का समय शेष है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अभी से प्रारंभ कर दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया समय रहते शुरू होती है तो रुद्रपुर के नए व्यापारियों को सदस्यता एवं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। इससे आगामी 4 फरवरी 2027 तक व्यापार मंडल के चुनाव पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जा सकेंगे।

पवन गाबा पल्ली ने अपने पत्र में विश्वास जताया कि संरक्षक सुरमुख सिंह विर्क के मार्गदर्शन में पूर्व की भांति इस बार भी व्यापार मंडल के चुनाव निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न होंगे। साथ ही उन्होंने अपनी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।


Share