Breaking News

दुखद:- खटीमा के रहने वाले नागा रेजिमेंट के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, लद्दाख में ली अंतिम सांस; गांव में शोक की लहर….

Share

Udham Singh Nagar” जिले के खटीमा शहर से दुखद खबर सामने आ रही है, बता दें की शहर के नागा रेजिमेंट के एक जवान का शनिवार रात ड्यूटी के दौरान लेह (लद्दाख) में आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जवान की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। सोमवार को जवान का पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा।

खटीमा के पचौरिया गांव निवासी संतोष कुमार जोशी (46) पुत्र कृष्णनंद जोशी सेना 2 नागा रेजिमेंट में हवलदार थे। उनकी तैनाती लद्दाख में थी। 12 फरवरी 2024 को अवकाश के बाद वह ड्यूटी पर गए थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के निधन की सूचना कंपनी कमांडर ने फोन पर परिजनों को दी।

परिजनों ने बताया कि संतोष 29 नवंबर 1999 रानीखेत में भर्ती हुए थे। नवंबर 2025 को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। जवान के घर में पत्नी माया जोशी, पुत्र मयंक और नवल हैं। दोनों पुत्र खटीमा के एक निजी स्कूल में 12वीं और 10वीं में पढ़ते हैं।


Share