Breaking News

*व्यापार मंडल चुनाव: मतदान करने पहुंच रहे व्यापारी, महामंत्री पद पर छाबड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर बलविन्दर को मिल रहा व्यापारियों का स्नेह..*

Share

रुद्रपुर। शहर में व्यापार मंडल चुनाव को लेेकर आज मतदान सुबह 9 बजे से शुरु हो गया है। जिसमें शहरभर के व्यापारी मतदान करने पहुंच रहे है। व्यापारियों से सर्वे के दौरान पाया कि महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर बलविन्दर सिंह बल्लू को व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। बता दें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर 4 फरवरी को जनता इण्टर कॉलेज में मतदान तय हुआ था। जिसमें आज सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया गतिमान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर संजय जुनेजा निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जिसके बाद महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा व हरीश अरोरा आमने सामने हैं व कोषाध्यक्ष पद पर बलविन्दर सिंह बल्लू, पवन गाबा पल्ली व संदीप राव चुनावी मैदान में है। व्यापारियों से हुए सर्वे में महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर बलविन्दर सिंह बल्लू की बढ़त दिख रही है हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। वहीं देर सायं तक चुनावी नतीजे सामने आ जायेंगे, जिसके बाद विजयी चेहरे जनता के सम्मुख होंगे।


Share