Breaking News

“चीन से निकला HMPV वायरस भारत में दाखिल, 3 मासूम बच्चों पर मंडराया खतरा!”

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चीन में तेजी से फैल रहे ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) ने भारत में भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक और गुजरात में इसके तीन मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

चीन में तेजी से फैल रहे HMPV वायरस के मामले अब भारत में भी सामने आने लगे हैं। कर्नाटक में दो और गुजरात के अहमदाबाद में एक केस की पुष्टि हुई है। कर्नाटक में एक 8 महीने का बच्चा और तीन महीने की बच्ची संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, अहमदाबाद में दो महीने के बच्चे को वायरस ने अपनी चपेट में लिया है, गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने इस वायरस पर अलर्ट जारी करते हुए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

क्या है HMPV वायरस?

HMPV (ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस) एक ऐसा वायरस है जो सांस की नली को प्रभावित करता है और लंग्स तक पहुंच सकता है। यह मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों को संक्रमित करता है। इसके लक्षण कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं, जैसे:

  • खांसी (अक्सर बलगम के साथ)
  • हल्का बुखार
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सीने में दर्द

सावधानी और रोकथाम:

1. बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें।

2. खांसी और बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3. स्वच्छता का ध्यान रखें और बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करें।

HMPV वायरस ने अब भारत में भी चिंता बढ़ा दी है। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

Khabar Padtal Bureau


Share