Breaking News

बॉबी कटारिया के कबूतरबाजी केस में बड़ा खुलासा:- “टारगेट पूरा नहीं करने पर करंट लगाकर दी जाती हैं यातनाएं…”

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- फेमस यूट्यूबर और हमेशा विवादों में रहने वाले कबूतरबाज बॉबी कटारिया गिरफ्तारी केस में नया खुलासा हुआ है, बता दें की विदेशों में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को दक्षिण- पूर्व एशिया के पांच देशों में भेजा जाता है। वहां उनके साथ होता था उसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा..

युवाओं को बंधक बनाकर ठगी करने के लिए दबाव बनाया जाता है। अगर वह दिन का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर उनको बिजली के झटकों से यातनाएं दी जाती हैं। गुरुग्राम पुलिस और एनआईए की जांच में इसका खुलासा हुआ है।

वहीं पुलिस अब बॉबी कटारिया के फोन, ई- मेल, मैसेज बॉक्स और दस्तावेजों की जांच कर रही है। कटारिया से भी यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है वह एक साल में कितने लोगों को विदेशों में भेज चुका है, पूछताछ में सामने आया है कि एजेंट युवाओं को कंबोडिया, थाइलैंड, विजतनाम, लाओस और म्यांमार भेजा जाता है। इन देशों के बीच में लाओस पड़ता है। देश की जनसंख्या सिर्फ 75 लाख है। लाओस देश दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम में म्यांमार और चीन पड़ता है, जबकि पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड स्थित है। जालसाज इन सभी देशों में युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर इनमें भेजा जाता है।

जांच में सामने आया है कि जालसाज युवाओं पर भारतीय और अमेरिका के लोगों को ठगी करने के लिए दबाव बनाते हैं। यह लोगों के निवेश करने, पार्ट टाइम नौकरी, टास्क देने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं। इस तरह से ठगी करने का नया ट्रेंड बीते एक साल से ही शुरू हुआ है।

गुरुवार दोपहर एनआईए के कुछ अधिकारी सेक्टर-9 स्थित बॉबी कटारिया के घर पर पहुंचे और उनके द्वारा जांच की गई। लगभग ढ़ाई घंटे की जांच करने के बाद एनएआई के अधिकारियों की टीम वापस लौट गई। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं गुरुवार को बॉबी कटारिया का तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड पर पुलिस लेने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share