
रुद्रपुर में एसी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने एसी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एसी कम्प्रेशर, मोटर, व्हर्लपूल कम्पनी का एसी केबिनेट, आउटर के कवर, प्लास्टिक फैन, 45 कनेक्टर वायर समेत अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात सेल्स टैक्स कार्यालय के पास मुखबिर की सूचना पर तीनों संदिग्धों को सामान सहित पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान दीपू (21), मुकेश कुमार (21) और नीरज कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित मुकदमों में चोरी का सामान बरामद होने के आधार पर बीएनएस की धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
