एक्शन में खनन विभाग”14 स्टोन क्रेशर सीज…..
ख़बर पड़ताल। उत्तराखण्ड में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की प्रवर्तन टीम ने हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की।
Uttarakhand में प्राप्त शिकायतों के आधार पर मंगलवार (17 मार्च 2026) को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, देहरादून की अध्यक्षता में टीम ने तहसील हरिद्वार के ग्राम बाडीटीप और तहसील लक्सर के फतवा, महतौली, मुजफ्फरपुर गुजरा, नेहन्दपुर व जवाहरखान (झीवरहेड़ी) क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 14 स्टोन क्रेशरों में अनियमितताएं पाई गईं।
प्रवर्तन टीम ने मौके पर ही सभी स्टोन (stone) क्रेशरों की पैमाइश कर उन्हें एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 23सी एवं उत्तराखण्ड खनिज नियमावली 2021 के तहत सीज कर दिया। साथ ही इन क्रेशरों का ई-रवन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
प्रथम दृष्टया इन स्टोन क्रेशरों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
जिन स्टोन क्रेशरों पर कार्रवाई हुई, उनमें प्रमुख हैं:
हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, सिंह स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, शुभ स्टोन क्रेशर, सूर्या स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, नेशनल एसोसिएट्स, लिमरा इंडस्ट्रीज, दून स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, वानिया स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अलकनंदा स्टोन क्रेशर और एसएस स्टोन क्रेशर।
टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला खान अधिकारी हरिद्वार, मानचित्रकार, खान निरीक्षक, सर्वेक्षक और सहायक खनिज पर्यवेक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सरकार की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
