सहकारी समितियों में भाजपा का परचम, रुद्रपुर विधानसभा की पांचों समितियों पर निर्विरोध कब्जा
विधायक शिव अरोरा की रणनीति ने दिलाई बड़ी जीत
रुद्रपुर। सहकारी समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए पाँचों समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध विजय हासिल की है। इस जीत का श्रेय विधायक शिव अरोरा की कुशल रणनीति और सशक्त संगठनात्मक प्रबंधन को दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले ही डायरेक्टर पद के चुनाव सम्पन्न हो चुके थे। आज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को किसी भी समिति में विपक्ष का मुकाबला नहीं मिला और सभी स्थानों पर पार्टी समर्थक उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।
इन समितियों में मिली विजय
1. बहुदेशीय पूर्वी किसान सेवा सहकारी लिमिटेड बिगवाड़ा, रुद्रपुर
- अध्यक्ष: जसवीर सिंह
- उपाध्यक्ष: मनमोहन यादव
- नामित सदस्य: कुलविंदर सिंह
2. बहुदेशीय पश्चिमी रुद्रपुर सहकारी समिति
- अध्यक्ष: माधुरी वर्मा पत्नी रामजी वर्मा
- उपाध्यक्ष: गुरबाज सिंह पुत्र गुरचरण सिंह
- नामित सदस्य: राजीव शुक्ला
3. बहुदेशीय साधन सहकारी समिति, छतरपुर
- अध्यक्ष: निर्मला मौर्य पत्नी दीप नारायण मौर्य
- उपाध्यक्ष: फकीर चंदोला
- नामित सदस्य: दीप नारायण मौर्य
4. बहुदेशीय फौजीमटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति
- अध्यक्ष: ज्ञान सिंह चौहान
- उपाध्यक्ष: कुसुम धामा पत्नी विनोद धामा
- नामित सदस्य: जगसौरन मलिक
5. बहुदेशीय साधन सहकारी समिति, जाफरपुर
- अध्यक्ष: हरनीत कौर पत्नी गुरबाज सिंह
- उपाध्यक्ष: चितरंजन
- नामित सदस्य: नरेश तपाली
विधायक शिव अरोरा ने जताया भरोसा
विधायक शिव अरोरा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा हर स्तर के चुनावों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सहकारी समिति चुनावों में मिली यह जीत भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी अपनी-अपनी समितियों को सशक्त बनाने और किसानों के हित में कार्य कर आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली की दिशा में योगदान करेंगे।
जाफरपुर में विजेताओं का किया स्वागत
जाफरपुर स्थित सहकारी समिति कार्यालय में विधायक शिव अरोरा ने सभी निर्विरोध विजयी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का फूल मालाओं से स्वागत किया और शानदार जीत के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
गुरबाज दुमरा, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, सचिन मुंजाल, कुलदीप फौजी, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, हरीश भट्ट, प्रीत ग्रोवर, पंकज बांगा, विपिन जल्होत्रा, गुन्नू चौधरी, मुकेश मंडल, विकास कुमार, सरदार चावला, गुरमुख सिंह, प्रीतम सिंह, मंजीत सिंह, दौलत राम, रामसेवक सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

