निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
-पूर्व सभासद ने निर्वाचन अधिकारी को लिखा खत
-आपत्ति पर लगाया सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप।

राजीव चावला/ एडिटर
रूद्रपुर। जिला पंचायत बोर्ड संख्या वार्ड-17 भंगा से पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन पत्र पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए पूर्व सभासद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में पूर्व सभासद का आरोप था कि चुनाव लड़ रही निवर्तमान अध्यक्ष सरकारी भूमि पर कब्जा धारक है। जो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक्ट का उल्लंघन है।
आपत्ति की प्रति
आपत्ति पत्र में भदईपुरा के पूर्व सभासद राजेश गंगवार ने बताया कि वर्ष 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत में वार्ड-17 भंगा से निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार निवासी बरा पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है। जिनके द्वारा पंचायती राज भूमि पर अनाधिकृत से कब्जा किया हुआ है। बावजूद इसके चुनाव आयोग का भ्रमित कर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। परिवार के सभी लोगों के सरकारी भूमि कब्जा किए जाने का तथ्य भी छिपाया है। सरकारी बंजर भूमि किच्छा तहसील के अभिलेखों में भी दर्ज है। आरोप था कि राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर सरकारी भूमि को पारिवारिक सदस्यों के नाम दर्ज करवा दी है। इसके अलावा दो वर्ष पूर्व करोड़ों की हाईवे भूमि खुर्दबुर्द किए जाने का मामला भी पंतनगर थाने में पंजीकृत हुआ। शिकायत कर्ता ने निर्वाचन अधिकारी से निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार का पर्चा खारिज किए जाने का मुद्दा उठाया।
—————————