Breaking News

*गदरपुर में चौथे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना…*

गदरपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर चौथे दिन भी आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना जारी रहा, इस मौके पर बोलते हुए ब्लॉक अध्यक्ष कविता ने बताया कि चार मुख्य मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के आह्वान के बाद प्रदेश भर में आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रही हैं और सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है इस मौके पर सावित्री आंगनवाड़ी महिला कर्मचारियों ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें करती हैं जबकि आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं और मजदूर के बराबर उचित मानदेय ₹600 प्रतिदिन के हिसाब से मांग रही है जो की बिल्कुल जायज है प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के अगले आदेश तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट: अर्जुन कुमार