Breaking News

खटीमा में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन।

Share

Report- अनुज कुमार शर्मा

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन उनके गृह क्षेत्र खटीमा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस 16 सितंबर के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम सुबह सवेरे मैराथन रेस का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने प्रतिभाग किया। मैराथन के उपरांत रेस में भाग लेने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत खटीमा नगर की पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु की कामना के साथ पूजा हवन एवं मिष्ठान वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु के लिए आहुति अर्पित की। वही इस अवसर पर लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं सामाजिक संस्थाओं के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया साथ ही इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के छोटे बच्चों के साथ मुख्यमंत्री की माता श्रीमती बिसना देवी एवं परिजनों के द्वारा केक काट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी गण एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में रणजीत सिंह नामधारी, नंदन सिंह, जीवन धामी, दिनेश अग्रवाल व मनोज वाधवा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share