Breaking News

उत्तराखंड में सोमवार से समान नागरिक संहिता लागू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे UCC पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण।

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जो समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 27 जनवरी को UCC पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे।

समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने लगभग ढाई साल का होमवर्क पूरा किया। 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था, जिसने 2 फरवरी 2024 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। इसके बाद 8 मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पास हुआ और राष्ट्रपति की मंजूरी 12 मार्च 2024 को मिली।

इसके बाद, नियमावली तैयार करने के लिए नई समिति बनाई गई, जिसने 20 जनवरी 2025 को इसे कैबिनेट से पास कराया। अब, 27 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधिवत रूप से इसे लागू करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मॉक ड्रिल के जरिए पोर्टल की टेस्टिंग की गई और आम जनता व हितधारकों से भी सुझाव लिए गए। यह कदम उत्तराखंड को नई दिशा देगा।”

नियमावली को डिजिटल माध्यम से लाखों लोगों के सुझावों और हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों को दूर किया गया।

UCC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रियाओं को सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

उत्तराखंड में UCC लागू होना राज्य को देश में नई पहचान दिलाएगा। इस ऐतिहासिक कदम के साथ उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

Khabar Padtal Bureau


Share