Breaking News

“निकाय चुनाव: रमेश चंद्र जोशी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी”

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष जीवन धामी एवं विमल बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। पार्टी नेतृत्व द्वारा रामू भैया को प्रत्याशी चुने जाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया ने कहा कि पार्टी के द्वारा उन पर विश्वास जताया गया है। वह पार्टी एवं कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेंगे और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व छात्र संग अध्यक्ष किशोर जोशी के द्वारा सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील करी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विमला बिष्ट, घना भंडारी, इंदिरा चंद, सावित्री कन्याल, भुवन जोशी, वरुण अग्रवाल, भुवन भट्ट, सतीश गोयल, पवन अग्रवाल, भवानी भंडारी, गौरव नेगी, मनसा बत्रा, कामिल खान, अनवर अहमद आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khabar Padtal Bureau


Share