Breaking News

उधमसिंहनगर” चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी को हंसिया से काट डाला, आरोपी ने बहन के घर के पास दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम; पढ़िए पूरा मामला।

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधमसिंहनगर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बता दें की जिले के किच्छा में चरित्र के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की हंसिया से काटकर हत्या कर दी गई, घटना चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में हुई है, बता दें की बदचलनी के शक में एक पति ने अपनी बहन के घर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किच्छा के रहने वाला अशोक कुमार पुत्र कन्हई लाल की नौ साल पहले महतोष गदरपुर निवासी सुखलाल की पुत्री पूनम से शादी हुई थी। अशोक ग्राम आजाद नगर में किराये के मकान में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। दंपती का एक बेटा व एक बेटी हैं। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से आरोपी अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर पति- पत्नी में विवाद होता था। अशोक की बहन धनवती चीनी मिल के निकट बनी एक कॉलोनी में अपने पति तेजपाल व बच्चों के साथ रहती थी, धनवती ने बताया कि चार पांच दिन पहले उसे अपने भाई अशोक व भाभी पूनम के बीच विवाद की खबर मिली तो वह दोनों को अपने घर ले आई थी। शनिवार दोपहर वह एक घर में झाड़ू-पोंछा करने गई थी। करीब दो बजे जब वह काम से लौटी तो उसका भाई घर के बाहर बैठा था जबकि भाभी मृत अवस्था में लहूलुहान अंदर पड़ी थी। यह देख वह अपने फार्म स्वामी के यहां गई और घटना की जानकारी दी। फार्म स्वामी ने 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर फॉरेसिंक टीम के एसआई सत्य प्रकाश रयपा, नरेश गिरी व भूपेंद्र मर्तोलिया मौके पर पहुंचे। वहां टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मैने अपने भाई को पकड़वाया

मृतका की ननंद धनवती ने बिलखते हुए बताया कि अगर वह घटना के समय घर पर होती तो यह हत्या नही होती। उसने बताया कि जब वह घर आई तो भाभी को मृत देख उसके होश उड़ गए।

पुलिस ने किया हंसिया बरामद

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई विनोद जोशी, ओम प्रकाश नेगी, विजय कुमार, महिला एसआई नीलम मेहरा समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसआई ने बताया कि मृतका के गले पर वार किए गए हैं। मौके से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share