Loan वसूली एजेंट का काला कारनामा” 50 हज़ार का लोन माफ़ कराने का झांसा” Hotal के कमरे मे ले जाकर किया गंदा काम”
ख़बर पड़ताल ब्यूरो: कोतवाली क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के वसूली कर्मी पर महिला को लोन माफ कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रंपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने प्रीत विहार स्थित एक फाइनेंस कंपनी से करीब 50 हजार रुपये का लोन लिया था और वह नियमित रूप से उसकी किस्तें भी जमा कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कंपनी का एक वसूली कर्मी उसकी पत्नी के संपर्क में आया और उसे झांसा दिया कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी तो वह उसके पति का पूरा लोन और किस्तें माफ करवा देगा।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 2 फरवरी को उसे बहाने से काशीपुर हाईवे स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान वह लगातार लोक-लज्जा और परिवार की इज्जत का हवाला देकर आरोपी से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसके साथ जबरदस्ती की।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी उसे लगातार भरोसा दिलाता रहा कि उसका लोन जल्द माफ करा दिया जाएगा। लेकिन फरवरी माह के अंत में जब बैंक की ओर से लोन रिकवरी का नोटिस भेजा गया और बैंक कर्मियों ने घर पहुंचकर लोन माफ न होने की जानकारी दी, तो पीड़िता गहरे मानसिक तनाव और अवसाद में चली गई।
जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके पति ने उससे कारण पूछा। पूछताछ में पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद पति अपनी पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपी फाइनेंस कर्मी के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि जांच के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
