Breaking News

अब पूर्व पत्नी से अभद्रता और गाली गलौज के आरोपों से घिरे अटरिया देवी मंदिर के सचिव अरविंद शर्मा” पूर्व पत्नी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर की कार्रवाई की मांग।

Share

अब पूर्व पत्नी से अभद्रता और गाली गलौज के आरोपों से घिरे अटरिया देवी मंदिर के सचिव अरविंद शर्मा” पूर्व पत्नी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर की कार्रवाई की मांग।

ख़बर पड़ताल। उधमसिंह नगर के दिनेशपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता महिला ने अटरिया मंदिर के पुजारी अरविन्द शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना दिनेशपुर में तहरीर देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दिनेशपुर वार्ड नंबर 4 की निवासी और पेशे से अधिवक्ता महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनका विवाह रुद्रपुर निवासी अरविन्द शर्मा से हुआ था। वर्तमान में अरविन्द शर्मा उनसे अलग रह रहा है और कथित रूप से दूसरी शादी कर चुका है।

पीड़िता का आरोप है कि अरविन्द शर्मा, जो रुद्रपुर के अटरिया मंदिर में पुजारी है, हाल ही में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना में भी शामिल रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना की निंदा करते हुए पीड़िता ने 25 फरवरी 2026 को स्थानीय समाचार चैनलों को इंटरव्यू दिया था।

महिला का आरोप है कि इंटरव्यू वायरल होने के बाद उसी रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर अरविन्द शर्मा ने उन्हें फोन कर सरेआम गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इस कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। साथ ही उन्होंने अरविन्द शर्मा, उसकी पत्नी खुशबू और उसके साथियों पर लगातार धमकियां देने का आरोप लगाया है।

महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rajeev Chawla


Share