Breaking News

एक्शन में खाद्यान विभाग, 2 सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर कार्यवाही; कई माफिया विभाग की रडार पर

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खाद्यान घोटाले को लेकर प्रदेशभर में ऊधमसिंह नगर जिला चर्चाओं में है। जहां अब प्रशासन द्वारा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर कार्यवाही को अंजाम देने का कार्य शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 2 विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही हुई है, जिसमें उनके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है और रिकवरी के आदेश भी जारी हुए हैं।

ज्ञातव्य हो लंबे समय से पूर्ति विभाग की मिलीभगत से जिलेभर में भ्रष्टाचार होता आ रहा है, जहां कार्डधारकों के हिस्से में आने वाला अनाज कुछ माफियाओ द्वारा डकार लिया जाता था। काफी लंबे समय से यह भ्रष्टाचार चरम पर था। जिसके बाद अब खाद्यान मंत्री रेखा आर्या ने इस पर सख्त रुख इख्तियार करते हुए संबंधित स्टाफ व अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया था। जिसके बाद अब विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए अधिकारियों, इंस्पेक्टरों, सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। जिससे जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में उपनाम त्यागी रखकर खाद्यान्न घोटाले में सबसे ज्यादा माल की हेराफेरी कर करोडों के बारे न्यारे करने वाले व्यक्ति का नाम चर्चाओं में है। जिस पर उक्त विभाग समेत अन्य कई विभागों की भी नजर है। दुकानदारों को अपने रिमोट कंट्रोल से संचालित करने वाले उक्त माफिया का नाम कभी भी एक्सपोज हो सकता है। इसके साथ ही विभागीय एक्शन के बाद दर्ज हुई फिर ने दुकानदारों में हड़कंप मचा दिया है। विभागीय की इस कार्यवाही से कहीं ना कहीं खाद्यान्न विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगनी संभव है। वहीं विभाग व उच्च अधिकारियों को भी इसकी समय समय पर मोनिटरिंग करनी चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति माफिया बनकर अपना सिक्का न चला पाए।


Share