जिला जज आशीष गर्ग का हृदय गति रुकने से निधन, न्यायिक जगत में शोक

ख़बर पड़ताल ब्यूरो – जिले के जिला जज आशीष गर्ग का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था।
आशीष गर्ग अपनी निष्पक्ष कार्यशैली और सख्त न्यायिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिला अदालत परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अदालत का कामकाज दिनभर ठप रहा और अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह न्यायिक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक कुशल न्यायिक अधिकारी थे बल्कि मिलनसार और सरल स्वभाव के इंसान भी थे