Breaking News

*भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दी आपदा राहत कार्यों की जानकारी*

Share

खटीमा:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करी। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस भेंट वार्ता में प्रतिनिधि मंडल ने बाढ़ आपदा की स्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब तक लगभग 20 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने हेतु धन्यवाद प्रकट किया। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके द्वारा प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को ₹5000 की सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करी जाएगी। यह सहायता राशि केवल उन्हीं लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी जो बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही बाढ़ पीड़ित व्यापारियों के लिए भी कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस आपदा की स्थिति में सभी लोगों को जातिगत एवं दलगत भावना से ऊपर उठकर आपदा प्रभावित लोगों का साथ देना होगा। जिसके लिए जरूरी है कि बाढ़ आपदा की स्थिति में किसी भी प्रकार की राजनीति करने से बचा जाए। साथ ही इस स्थिति में कोई भी अधिकारी अगर अपने कार्य में लापरवाही करता है या बाढ़ आपदा के लिए उपलब्ध कराए गए धन का दुरुपयोग होता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के साथ नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवीन भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Khabar Padtal Bureau


Share