अजय मौर्या का निर्विरोध निर्वाचन — जिले के राजनीतिक इतिहास में नई मिसाल
जनता के विश्वास और विकासपरक सोच की जीत

रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्या उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नामांकन की अंतिम समय सीमा (दोपहर 3 बजे) तक किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल न करने पर उनका निर्वाचन सुनिश्चित हो गया।
महापौर विकास शर्मा नामांकन से लेकर अंतिम घोषणा तक श्री मौर्या के साथ मौजूद रहे। घोषणा के बाद उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।
महापौर ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन का परिणाम है। जनता ने विकास की दिशा में मुख्यमंत्री के संकल्प पर पूर्ण विश्वास जताया है, जिसका प्रमाण अजय मौर्या का निर्विरोध निर्वाचन है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। एक साधारण परिवार से आने वाले, मिलनसार और सुलझे हुए अजय मौर्या को यह जिम्मेदारी देना इसी परंपरा का उदाहरण है। महापौर ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर वे खरे उतरेंगे