खानपुर सीट पर ठुकराल को मिला धोखा?- रक्षाबंधन पर राजनीतिक भाई को भूल गई सुषमा हालदार

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खानपुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीट पर राजनीति ने फिर रिश्तों को मात दे दी है। राजकुमार ठुकराल ने भाई का फर्ज निभाया, लेकिन जिस भरोसे के साथ उन्होंने सुखदेव हालदार और सुषमा हालदार का साथ दिया था, वो भरोसा इस बार टूट गया।
दरअसल, राखी के मौके पर भी सुषमा हालदार अपने राजनीतिक ‘भाई’ राजकुमार ठुकराल के घर तक नहीं पहुंचीं। वहीं, सुखदेव हालदार लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में नज़र आ रहे हैं। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद, उन्होंने खटीमा से बधाई देते हुए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
अब सवाल उठ रहा है — क्या हर बार की तरह इस बार भी राजकुमार ठुकराल को सिर्फ इस्तेमाल कर धोखा दिया गया?
राजकुमार ठुकराल खुद भी मानते थे कि सुषमा हालदार के चुनाव जीतने से उनका राजनीतिक रास्ता खुलेगा, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। सुखदेव हालदार openly बीजेपी नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं, और इसकी तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि राजकुमार ठुकराल इस राजनीतिक झटके के बाद अगला कदम क्या उठाते हैं, और क्या रिश्तों से ऊपर राजनीति का यह खेल आगे भी जारी रहेगा