Breaking News

गर्मी की धान पर प्रतिबंद का पूर्व विधायक ने किया विरोध..

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– गर्मी की धान की फसल पर लगाए जा रहे प्रतिबंध का विरोध तेज हो गया है। गदरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने भी इसके विरोध में खुलकर सामने आ गया है। इस दौरान महाजन ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की सरकार से ग्रीष्मकालीन धान की फसल पर रोक नहीं लगाने की मांग की है।

बता दें कि जिले में बढ़ते जलसंकट को देखते हुए जिलाधिकारी ने किसानों से रबी सीजन में धान की बजाय दूसरी फसल लगाने की अपील की है, ताकि पानी की खपत अधिक न हों। इसके बाद पूर्व विधायक महाजन ने ने विरोध दर्ज कराते हुए पत्रकारों के माध्यम से प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी से किसानों के हित में ध्यान देने की बात कही। कहा कि धान क्षेत्र के किसानों के आजीविका का बढ़ा साधन है। अगर रबी सीजन में किसान धान की फसल नहीं लगाते हैं, गांवों में पलायन बढ़ेगा। जलसंकट अकेले किसानों का विषय नहीं है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होने की जरूरत है। महाजन ने रबी सीजन में धान की फसल पर रोक नहीं लगाने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस नगरध्यक्ष डा नारायण हाल्दार,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर हाल्दार समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Khabar Padtal Bureau


Share