Breaking News

*खटीमा की हिलव्यू कॉलोनी में विद्युत करंट लगने से हुई महिला की मौत*

Share

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा 

 

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खटीमा की कंजाबाग रोड स्थित हिलव्यू कॉलोनी में विद्युत करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। घटना के समय महिला अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी जिस दौरान महिला को विद्युत करंट लग गया। मृतक महिला की उम्र 35 वर्ष और नाम विमला देवी है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं और उनके पति दिल्ली के किसी होटल में नौकरी करते हैं। महिला अपने बच्चों के साथ खटीमा की हिलव्यू कॉलोनी में निवास करती थी। महिला को करंट लगने के बाद बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने महिला को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां शुरुआती जांच के उपरांत चिकित्सकों के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला के परिजनों को सूचना देने की कोशिश की जा रही है।

Khabar Padtal Bureau


Share