Breaking News

ऊधमसिंह नगर” 6 साल के मासूम बच्चे से दुष्कर्म करने वाले दो हैवानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ लेजाकर किया था कुकर्म…

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिले के गदरपुर शहर में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, बता दें की सरदार नगर कालोनी थाना गदरपुर के रहने अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था की ब्रजेश पुत्र बलबीर सिंह और भारत कुमार पुत्र निर्मल सिंह निवासी सरदार नगर कॉलोनी गदरपुर ने उनके 6 साल के बेटे के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया साथ ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर है।

मामले के अनुसार आपको बता दें की गदरपुर में बालक के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ब्रजेश पुत्र बलबीर सिंह और भारत कुमार पुत्र निर्मल सिंह निवासी सरदार नगर कॉलोनी गदरपुर उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने बालक से कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Share