Breaking News

*उधमसिंहनगर” डैम घूमने आए तीन बाइक सवार नेपाली युवकों को कार ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत एक गंभीर घायल।*

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर में बीते दिनों बड़ा हादसा हो गया, बता दें की नेपाल के महेंद्र नगर शहर से नानकमत्ता डैम घूमने आए तीन बाइक सवार युवकों को शनिवार की रात को लौटते समय कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का पैर फ्रैक्चर हो गया।

महेंद्र नगर, नेपाल निवासी निखिल जैरू (20) पुत्र लक्ष्मण जैरू, सागर परिहार (23) पुत्र बीर बहादुर और सोहन जैरू (23) पुत्र संतोष जैरू शनिवार को बाइक से नानकमत्ता डैम में घूमने आए थे। रात में तीनों एक ही बाइक से महेंद्र नगर लौट रहे थे। झनकट के पास हाईवे पर सामने आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक भाग गया, घायलाें को 108 एंबुलेंस से खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने निखिल और सागर को मृत घोषित कर दिया जबकि सोहन का पैर फ्रैक्चर हो गया। रविवार को दोनों का खटीमा में पोस्टमार्टम किया गया। सागर दो भाइयों में बड़ा था, जबकि मृतक निखिल चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री है।

परिजनों ने बताया कि सागर नेपाल के डडेलघुटा शहर में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह अपने घर महेंद्र नगर आया था। शनिवार को वह दो चचेरे भाइयों निखिल और सोहन को अपनी बाइक से नानकमत्ता डैम घुमाने के लिए लाया था। परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक में सवार थे। बाइक सागर चला रहा था जबकि निखिल बीच में और सोहन पीछे बैठा था।

गुजरात में नौकरी के लिए आया था निखिल

परिजनों ने बताया कि निखिल कुछ समय पहले भारत के गुजरात शहर में नौकरी के लिए आया था, लेकिन काम न मिल पाने के चलते वापस महेंद्र नगर लौट गया था। वहीं घायल सोहन ने सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया है। कुछ समय बाद उसे भर्ती में शामिल होना है, लेकिन पैर फ्रैक्चर होने से उसके भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना अब मुश्किल लग रहा है।

Khabar Padtal Bureau


Share