Breaking News

महिला ने एक युवक पर लगाया उसकी नाबालिक बेटी को भगा ले जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के एक महिला ने थाना दिनेशपुर में दिनांक 2 11 2024 तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिक बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दिनेशपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी और कहा कि नवाबगंज बिलासपुर यूपी निवासी अमरपाल धान काटने वाली कंबाइन मशीन को लेकर गांव में धान की कटाई करने आया था । आरोप है कि युवक उसकी 14 साल की बेटी को भगा कर ले गया ।काफी खोजबीन के बाद भी पीड़िता की नाबालिक बेटी का कोई पता नहीं लग पाया। स्थानीय पुलिस ने संबंधित धाराओं 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

Khabar Padtal Bureau


Share