Breaking News

*”पंत विवि के ठेका कर्मी का सिंचाई नहर में शव मिलने से हड़कंप” ग्रामीणों ने पुलिस को बिना सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार।*

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिले जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नगला डेरी फार्म में ठेका कर्मी का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया बता दें की वह ड्यूटी से घर नहीं पहुंचे थे जब ग्रामीण और परिजन उन्हें ढूंढने निकले तो उनका शव नहर में मिला।

शांतिपुरी पाकेनाल निवासी विवि के ठेका कर्मी का शव सिंचाई नहर में मिला है। ग्रामीणों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बृहस्पतिवार को शांतिपुरी के पाकेनाल निवासी और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नगला डेरी फार्म में ठेका कर्मी राकेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महादेव देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव पास की पाहा सिंचाई नहर से बरामद हुआ। देर शाम ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। लोगों ने बताया कि पूरे परिवार की आजीविका पप्पू की की कमाई पर ही निर्भर थी।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share