Breaking News

नेक पहल श्री गुरु राम दास जी सेवा ट्रस्ट द्वारा 66 जरूरतमंदों को निःशुल्क पहुंचाईं व्हीलचेयर” असहाय परिवारों का बन रही संस्था सहारा।

Share

नेक पहल श्री गुरु राम दास जी सेवा ट्रस्ट द्वारा 66 जरूरतमंदों को निःशुल्क पहुंचाईं व्हीलचेयर” असहाय परिवारों का बन रही संस्था सहारा।

गौतम सरकार/ ख़बर पड़ताल

ख़बर पड़ताल ब्यूरो। समाजसेवा का उदाहरण पेश करते हुए श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर सिंह चुघ ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। ट्रस्ट ने अब तक 66 व्हीलचेयर निःशुल्क बांटकर कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

करीब दो साल पहले स्थापित इस संस्था ने कम समय में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई है। इसी क्रम में दिनेशपुर निवासी 45 वर्षीय सपन को भी व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। सपन के घर में तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अब तक उनकी सुध नहीं ली गई थी। ऐसे में अध्यक्ष हरविंदर सिंह चुघ स्वयं उनके घर पहुंचे और परिवार की स्थिति समझकर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई।

व्हीलचेयर मिलने के बाद सपन और उनका परिवार अभिभूत नजर आया। परिवार का कहना है कि इससे उन्हें नई उम्मीद मिली है और अब सपन दैनिक गतिविधियों में पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

संस्था के अध्यक्ष हरविंदर सिंह चुघ ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंदों तक बिना भेदभाव सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संस्था निशुल्क कृत्रिम अंग (Artificial Limbs) भी उपलब्ध कराएगी, ताकि और अधिक जरूरतमंदों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में मदद मिल सके।

हरविंदर सिंह चुघ की यह पहल समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और साबित करती है कि यदि इच्छा और सेवा का भाव हो तो बदलाव लाने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बड़े दिल की आवश्यकता होती है।

Rajeev Chawla


Share