Breaking News

देश ने खोया अपना कर्मयोगी नेता: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्र के विद्वान डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉ. सिंह को गुरुवार सुबह अचानक बेचैनी और सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। तत्काल उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की हर कोशिश नाकाम रही। हालांकि, इस दुखद घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए यह खबर साझा की है।

डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल कीं। 1991 के आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 2004 से 2014 तक देश की सेवा की। उनकी दूसरी बाईपास सर्जरी 2006 में हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती थी।

देश के अलग-अलग हिस्सों से नेताओं और नागरिकों ने इस खबर पर गहरा शोक जताया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके योगदान और उनकी सादगी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

“देश ने आज एक महान नेता को खो दिया। डॉ. मनमोहन सिंह की यादें और उनकी सेवाएं हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।”

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 

Khabar Padtal Bureau


Share