Breaking News

कैलाश गहतोड़ी का निधन पर शोक, भाजपा के लिए सदैव समर्पित रहे..

Share

रिपोर्ट :जगमाल सिंह

 

सितारगंज :चंपावत के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी के आकस्मिक निधन से भाजपा कार्यकर्त्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।कैलाश गहतोड़ी दून मेडिकल कालेज अस्पताल में कई दिन से भर्ती थे। वह कैंसर से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली।भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल मण्डल अध्यक्ष आदेश चौहान व भाजपा नेता महेश मित्तल ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल मण्डल अध्यक्ष आदेश चौहान व भाजपा नेता महेश मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक की कुर्सी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का प्रदेश की राजनीति में लंबा योगदान रहा है। वर्तमान में वन विकास निगम के अध्यक्ष के नाते पार्टी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान रहा। हम सभी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं और गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहन करने कि शक्ति दें। शोक व्यक्त करने वालों में मण्डल महामंत्री अमित रस्तोगी,राजू नगदली,रतन लाल गुप्ता,विनय गर्ग,भोला जोशी,अरविन्द चौरसिया,महिला अध्यक्ष मीना अरोरा,सुलोचना रावत आदि शामिल रहे ।

Rajeev Chawla


Share