Breaking News

रूद्रपुर” भाजयूमो जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोनिया और राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी; जानें पूरा मामला।

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से बड़ी खबर बता दें की भाजयूमो जिला महामंत्री विपिन गहलौत उर्फ बिट्टू चौहान और जिला उपाध्यक्ष रजत दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, बता दें की दोनो पर राहुल और सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

बता दें की कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं को भारी पड़ गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 4 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक रुद्रपुर में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया था। इस दौरान भाजयूमो जिला महामंत्री विपिन गहलौत उर्फ बिट्टू चौहान और जिला उपाध्यक्ष रजत दीक्षित ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश की। इन दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से कहा कि ”राहुल गांधी को गोली मार देनी चाहिए जबकि सोनिया गांधी के लिए कहा गया कि वह बार में डांस करती हैं। इसके अलावा भी आपत्तिजनक बातें कही गयी। इससे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से नेता राहुल गांधी की जान को खतरा है, साथ ही इस तरह की अमर्यादित भाषा बोलने वालों से जिले में माहौल खराब होने का भी अंदेशा है। भविष्य में ऐसे लोग कभी भी जिले का वातावरण खराब कर सकते हैं। दोनों पर गुंडा एक्ट के साथ ही तड़ीपार की कार्रवाई की जाए। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


Share