Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती पुष्पा भट्ट का किया भव्य स्वागत 

Share

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा

 

खटीमा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नैनीताल सीट से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट की धर्मपत्नी पुष्पा भट्ट के चुनाव कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। श्रीमती भट्ट ने इस मौके पर खटीमा एवं नानकमत्ता मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती भट्ट ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जी 3 लाख 30 हजार वोट से विजई हुए थे। जनता के उसी विश्वास एवं प्यार को पाने के लिए वह एक बार फिर जनता के बीच आई हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता का प्यार और आशीर्वाद एक बार फिर नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट जी को भारी बहुमत के साथ जीता कर लोकसभा भेजेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के उपरांत श्रीमती पुष्पा भट्ट ने नगर के होटल बेस्ट व्यू में आयोजित थारू होली में भी प्रतिभागी किया और थारू संस्कृति की परंपराओं के अनुसार होली का आनंद लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी नगर अध्यक्ष जीवन धामी, भुवन भट्ट, गंभीर धामी, विनीत सक्सेना, अनुपम शर्मा, विमल मंडेला, संतोष अग्रवाल, अमित पांडे, सतीश गोयल दीपक तिवारी, मनोज चौहान, हिमांशु बिष्ट, किशन किन्ना, पवन अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, सुनीता राणा आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajeev Chawla


Share