
मेट्रोपोलिस मॉल में फिर गुलज़ार हुए सीज हुए स्पा पार्लर? कई हाई-प्रोफाइल लड़कियां भी स्पा के दलदल में……
ख़बर पड़ताल ब्यूरो। शहर के नैनीताल-दिल्ली हाइवे स्थित मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा पार्लर एक बार फिर सुर्खियों मे हैं। शिकायतों और कार्रवाई की चर्चाओं के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्पा संचालकों का नेटवर्क इतना मजबूत कैसे है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही व्यवस्थाएं “सुधर” जाती हैं?
अंदर की कहानी — एक कर्मचारी का दावा
खबर पड़ताल टीम से बातचीत में स्पा सेंटर के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि यहां “एक्स्ट्रा सर्विस” के नाम पर गतिविधियां संचालित की जाती रही हैं। उसके अनुसार, दिल्ली और नेपाल से आने वाली युवतियों के अलावा स्थानीय स्तर पर सिडकुल की फेक्ट्रियो मे काम करने वाली कुछ महिलाएं भी संपर्क में लाई जाती हैं।
सूत्र का यह भी दावा है कि State Infrastructure and Industrial Development Corporation of Uttarakhand (सिडकुल) क्षेत्र की फैक्ट्रियों में कार्यरत कुछ कर्मचारी तथा निजी अस्पतालों में काम करने वाली लड़कियों को अतिरिक्त कमाई के लालच देकर इस और आकर्षित किया जाता है।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। किसी की निजता भंग न हो, इस कारण हम नाम और फोटो रूपी पहचान उजागर नहीं कर रहे है।
*कार्रवाई से पहले लीक?*
बताया जा रहा है कि हाल ही में तत्कालीन एसएसपी मणिकांत मिश्रा को स्पा पार्लरों के अंदर संचालित गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया।
लेकिन आरोप है कि कार्रवाई से पहले ही स्पा संचालकों को इसकी भनक लग गई। नतीजतन, मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कथित तौर पर कोई ठोस आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
*यहीं से सवाल खड़े हो रहे हैं —*
*क्या पुलिस तंत्र के भीतर से सूचना लीक हुई?*
*या फिर यह महज़ संयोग था?*
पूरे प्रकरण में Anti Human Trafficking Unit की इंस्पेक्टर बसंती आर्या से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फ़ोन ना उठने पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
इस बीच, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि शिकायतों के बावजूद स्पा सेंटर दोबारा सामान्य रूप से कैसे संचालित होने लगे।
बड़ा सवाल
क्या अतिरिक्त कमाई का लालच कामकाजी महिलाओं को जोखिम भरे जाल में धकेल रहा है?
क्या स्पा पार्लरों के नाम पर अवैध गतिविधियां वास्तव में चल रही हैं या यह महज़ आरोप हैं?
और सबसे अहम — अगर शिकायतें थीं, तो कार्रवाई का परिणाम शून्य क्यों रहा?
जांच जारी?
पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी बताई जा रही है।
जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक ये दावे जांच के दायरे में हैं। लेकिन इतना तय है कि मेट्रोपोलिस मॉल के स्पा सेंटरों को लेकर उठे सवाल थमने वाले नहीं हैं।
