Breaking News

खबर पड़ताल की खबर का बड़ा असर” जिले में वर्षों से जमे सहकारिता विभाग के अफसरों को कार्यमुक्त करने के निर्देश।

खबर पड़ताल की खबर का बड़ा असर

जिले में वर्षों से जमे सहकारिता विभाग के अफसरों को कार्यमुक्त करने के निर्देश।

राजीव चावला/ एडिटर

देहरादून/ऊधमसिंह नगर।
खबर पड़ताल की 18 सितंबर की विशेष रिपोर्ट का बड़ा असर हुआ है। रिपोर्ट में उजागर किया गया था कि सहकारिता विभाग में तीन महीने पहले हुए तबादलों के बावजूद कई अधिकारी अपने जिले में जमे बैठे हैं और मुख्यालय के आदेशों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं।

आदेश की प्रति 

खबर पड़ताल की खबर का बड़ा असर” जिले में वर्षों से जमे सहकारिता विभाग के अफसरों को कार्यमुक्त करने के निर्देश।

दरअसल, 5 जून 2025 को हुए तबादले में एडीओ (सहायक विकास अधिकारी सहकारिता) रुचि शुक्ला और अपर्णा बलदिया का भी नाम शामिल था। दोनों ने अपनी मजबूरी बताते हुए एआर हरीश खंडूरी को पत्र लिखकर कार्यमुक्ति से बचने की कोशिश की। परिणामस्वरूप, मुख्यालय के आदेशों के बावजूद ये अधिकारी जिले में ही बने रहे।

लेकिन अब खबर पड़ताल की खबर पर संज्ञान लेते हुए सहकारिता विभाग हरकत में आ गया है। 24 सितंबर 2025 को अपर निबंधक सहकारी समितियां, आनंद ए.डी. शुक्ल ने सभी जिला सहायक निबंधकों को सख्त आदेश जारी किए हैं।

पत्र संख्या 7999/स्था०/ दिनांक 24 सितंबर 2025 के तहत विभाग ने साफ कहा है कि —

> “वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम 2017 के अंतर्गत स्थानान्तरित किए गए कार्मिकों को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है, यह आदेशों की अवहेलना है। अतः सभी जिलाधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ स्थानान्तरित कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करें और कार्यवाही की सूचना मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।”

 

इस आदेश के बाद अब लंबे समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किए जाएंगे।