Breaking News

*”दुनियाभर में Pushpa 2 का डंका” तोड़े सारे रिकॉर्ड; कमाए इतने करोड़।*

Share

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– अल्लू अर्जुन की मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने पहले वीकेंड में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म न केवल भारतीय सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अभूतपूर्व कमाई कर रही है। ‘पुष्पा 2’ ने प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ को पीछे छोड़ते हुए 2024 में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड हासिल किया। इसके साथ ही, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी इसने सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन दर्ज किया।

पहला वीकेंड प्रदर्शन:

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ ने अपने 4 दिन के वीकेंड में दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में इसका कलेक्शन 529.72 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे 500 करोड़ क्लब में शामिल करने वाली सबसे तेज फिल्म बनाता है। ओवरसीज में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19 मिलियन डॉलर (161+ करोड़ रुपये) कमाए हैं।

भारत में वीकेंड कलेक्शन (4 दिन):

प्रीमियर शो: 10.65 करोड़ रुपये

दिन 1: 164.25 करोड़ रुपये

  • तेलुगू: 80.3 करोड़
  • हिंदी: 70.3 करोड़
  • तमिल: 7.7 करोड़
  • कन्नड़: 1 करोड़
  • मलयालम: 4.95 करोड़

दिन 2: 93.8 करोड़ रुपये

  • तेलुगू: 28.6 करोड़
  • हिंदी: 56.9 करोड़
  • तमिल: 5.8 करोड़
  • कन्नड़: 0.65 करोड़
  • मलयालम: 1.85 करोड़

दिन 3: 119.25 करोड़ रुपये

  • तेलुगू: 35 करोड़
  • हिंदी: 73.5 करोड़
  • तमिल: 8.1 करोड़
  • कन्नड़: 0.8 करोड़
  • मलयालम: 1.85 करोड़

दिन 4: 141.5 करोड़ रुपये

  • तेलुगू: 44 करोड़
  • हिंदी: 85 करोड़
  • तमिल: 9.5 करोड
  • कन्नड़: 1.1 करोड
  • मलयालम: 1.9 करोड
  • कुल भारत कलेक्शन: 529.72 करोड़ रुपये।

हिंदी वर्जन में नया रिकॉर्ड:

हिंदी वर्जन ने चार दिनों में 291.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो शाहरुख खान की ‘जवान’ (249 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। यह फिल्म हिंदी में 250 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से शामिल हुई है और जल्द ही 300 करोड़ क्लब में प्रवेश करेगी।

दुनियाभर में प्रदर्शन:

सुकुमार निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, और यह पहला सप्ताह खत्म होने तक 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

‘पुष्पा 2’ श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ (585 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर नंबर 1 हिंदी फिल्म बनने की ओर अग्रसर है।

यह 2024 में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म हो सकती है, अल्लू अर्जुन के करियर की यह सबसे बड़ी सफलता है, जो न केवल दक्षिण भारतीय बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दे रही है।

 

Khabar Padtal Bureau


Share