Breaking News

हैरान कर देने वाली घटना मोमोज की लत में बच्चा बना चोर, घर से 86 लाख के गहने गायब

Share

हैरान कर देने वाली घटना

मोमोज की लत में बच्चा बना चोर, घर से 86 लाख के गहने गायब

ख़बर पड़ताल ब्यूरो। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मोमोज की लत ने एक बच्चे को अपराध की राह पर धकेल दिया।

जानकारी के अनुसार यूपी के देवरिया में एक नाबालिग बच्चे को मोमोज खाने की ऐसी आदत लग गई कि वह इसके लिए अपने ही घर से गहने चोरी करने लगा। बच्चा चोरी किए गए गहनों को स्थानीय एक सुनार को बेचता रहा, और बदले में मिलने वाले पैसों से मोमोज खरीदता रहा।

परिवार को इस घटना की भनक तब लगी, जब घर में रखे गहनों की गिनती की गई। जांच में सामने आया कि अब तक करीब 86 लाख रुपये के गहने घर से गायब हो चुके थे।

मामले के उजागर होते ही घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गहने खरीदने वाले सुनार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। यह घटना न सिर्फ अभिभावकों के लिए चेतावनी है, बल्कि बच्चों में बढ़ती जंक फूड की लत और उसके खतरनाक परिणामों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Rajeev Chawla


Share