खबर पड़ताल ब्यूरो| Rudrapur से एक बड़ी खबर सामने आई है। Ward नंबर-31 के पूर्व पार्षद, पार्षद पति और BJP नेता Sachin Munjal को Police ने Court द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर Arrest कर लिया है। यह कार्रवाई Transit Camp थाना Police ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की।
Information के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को Fourth Senior Civil Judge, Rudrapur की अदालत ने फौजदारी वाद संख्या 22/97 वर्ष 2021 में फैसला सुनाया था। यह मामला रमेश कुमार धींगड़ा बनाम सचिन मुंजाल से जुड़ा था, जिसमें धारा 138 एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस का आरोप था।
Court ने Sachin Munjal को दोषी करार देते हुए 6 माह के कारावास और 70 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ सचिन मुंजाल ने सत्र न्यायाधीश, ऊधमसिंह नगर की अदालत में फौजदारी अपील संख्या 86/25 दायर की थी।
हालांकि, Appeal पर सुनवाई के दौरान Sachin Munjal लगातार Court में पेश नहीं हुए। बार-बार गैरहाजिर रहने पर Court ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके बाद Transit Camp Police ने उन्हें Arrest कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस Arrest के बाद रुद्रपुर की Politics में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि Sachin Munjal को Local Politics में एक Active चेहरा माना जाता है। Police प्रशासन का कहना है कि LAW से ऊपर कोई नहीं है और Court के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
फिलहाल, मामले की अगली सुनवाई और Court के आगामी आदेश पर सभी की नजर बनी हुई है।
