उत्तराखंड: अगर आप भी अपनी कार मैकेनिक के पास देते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि राजधानी देहरादून में एक ऐसी घटना घटी है जिसे जिसने भी सुना सुनकर दंग रह गया बता दें की यहां एक व्यक्ति ने मैकेनिक के पास कार ठीक करने के लिए दी तो वह कार लेकर ही भाग गया। जब व्यक्ति ने कार वापस मांगनी चाही तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में नेहरू कालोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें की थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने मीडिया को बताया कि शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने तहरीर दी कि उसने मैकेनिक मोहम्मद इनाम के पास उसकी कार ठीक करने के लिए दी थी। मोहम्मद इनाम वाहन को ठीक करने बाद फरार हो गया। जब कार मांगी तो मांगने पर आरोपित ने गाली गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मोहम्मद इनाम निवासी दोघट जिला बागपत वर्तमान निवासी लेन नंबर 4 आजाद नगर को बागपत से गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना