Thursday, December 7, 2023
Home Uttarakhand *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना के साथ कार्यकर्ताओं...

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना के साथ कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान*

रिपोर्ट: अनुज कुमार शर्मा

 

खटीमा भाजपा नगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस से पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद जोशी उर्फ रामू भैया की उपस्थित में नगर महामंत्री मनोज वाधवा के नेतृत्व में नागरिक चिकित्सालय में शिविर लगाकर रक्तदान किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं में रक्तदान किया। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया ने बताया कि डेंगू के मरीजों की आवश्यकताओं एवं अन्य अस्वस्थ मरीजों के लिए ब्लड बैंक को लगातार रक्त की आवश्यकता बनी रहती है। इस हेतु ही मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस 16 सितंबर से पूर्व 15 सितंबर के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं में रक्तदान कर ब्लड बैंक की रक्त संबंधी आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम के संयोजक नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस से पूर्व खटीमा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री दिन रात प्रदेश के विकास के लिए कार्य में लगे हुए हैं और प्रदेश के विकास के लिए सभी योजनाओं को ईमानदारी से लागू करवाने हेतु प्रयासरत हैं ऐसे में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया और रक्तदान किया है। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में नगर महामंत्री मनोज वाधवा, डॉक्टर नवीन भट्ट, बलवंत खड़ायत, हरिमोहन जोशी, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, किरण चंद, धर्मवीर राणा, अमित कुमार, सरदार कुलदीप सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवल वाल्मीकि, एडवोकेट विशाल चौहान, पप्पू मुरारी, मेहताब रजा, राहुल चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, भवानी भंडारी, विवेक गुप्ता, डॉक्टर भानु प्रसाद रस्तोगी आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

*Shocking” यमराज ने भी मान ली इस महिला के आगे हार, 16 महीने में इस महिला को आया 5 बार हार्ट अटैक; फिर भी...

इस महिला के आगे मौत ( काल) के देवता यमराज की भी नहीं चली, तभी तो 16 महीने 5 हार्ट अटैक आने के बाद...

*Big News” खानपुर विधायक उमेश कुमार का हुआ अश्लील Video वायरल, लगाए पूर्व विधायक चैंपियन ने आरोप; पढ़िए विधायक उमेश कुमार ने क्या कुछ...

Uttarakhand से बड़ी खबर आपको बता दें की इन दिनों खानपुर विधायक उमेश कुमार का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें...

*Crime News” युवक को चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर मिर्ची पाउडर लगा बुरी तरह से पीटा; वीडियो...

एक युवक को फोन चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई है, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश का है जहां एक युवक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

*Shocking” यमराज ने भी मान ली इस महिला के आगे हार, 16 महीने में इस महिला को आया 5 बार हार्ट अटैक; फिर भी...

इस महिला के आगे मौत ( काल) के देवता यमराज की भी नहीं चली, तभी तो 16 महीने 5 हार्ट अटैक आने के बाद...

*Big News” खानपुर विधायक उमेश कुमार का हुआ अश्लील Video वायरल, लगाए पूर्व विधायक चैंपियन ने आरोप; पढ़िए विधायक उमेश कुमार ने क्या कुछ...

Uttarakhand से बड़ी खबर आपको बता दें की इन दिनों खानपुर विधायक उमेश कुमार का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें...

*Crime News” युवक को चोरी के शक में दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर मिर्ची पाउडर लगा बुरी तरह से पीटा; वीडियो...

एक युवक को फोन चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई है, बता दें की मामला उत्तर प्रदेश का है जहां एक युवक...

*Rudrapur” ट्रांजिट कैंप में 2020 में हुई गोविंद यादव की हत्या मामले में बड़ी ख़बर, आरोपी को आजीवन कारावास; पढ़िए पूरा मामला👉…*

Udham Singh Nagar" साल 2020 में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप हुई गोविन्द यादव की हत्या मामले में बड़ी खबर आपको बता दें की हत्याकांड...

Recent Comments

Translate »