Sunday, September 24, 2023
Home India Update देश के वैज्ञानिकों" के प्रयासों से चंद्रयान" ने की अपनी सफल लैंडिंग",...

देश के वैज्ञानिकों” के प्रयासों से चंद्रयान” ने की अपनी सफल लैंडिंग”, भारत की हुई “चंद्रविजय”; चांद पर लहराया तिरंगा; पढ़िए पूरी ख़बर

बड़ी और भारत के प्रत्येक नागरिक के बड़ी लिए गर्व करने वाली खबर आपको बता दें की Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है। यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। बता दें की 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना और इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की चार साल की मेहनत रंग ले लाई। अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है।

 

वहीं ISRO ने चांद पर परचम लहरा दिया है अब बच्चे सिर्फ चंदा मामा नहीं बुलाएंगे। चांद की तरफ देख कर अपने भविष्य के सपने को पूरा करेंगे। करवा चौथ की छन्नी से सिर्फ चांद नहीं बल्कि देश की बुलंदी भी दिखेगी। Chandrayaan-3 ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिए हैं। चार साल से इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक जो मेहनत कर रहे थे, वो पूरी हो चुकी है। भारत का नाम अब दुनिया के उन चार देशों में जुड़ गया है, जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पीछे वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ-साथ करीब 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना भी काम कर गई।

 

👉कैसे हुई चंद्रयान-3 की लैंडिंग? 

– विक्रम लैंडर 25 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद पर उतरने की यात्रा शुरू की. अगले स्टेज तक पहुंचने में उसे करीब 11.5 मिनट लगे. यानी 7.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक.

– 7.4 km की ऊंचाई पर पहुंचने तक इसकी गति 358 मीटर प्रति सेकेंड थी. अगला पड़ाव 6.8 किलोमीटर था.

– 6.8 km की ऊंचाई पर गति कम करके 336 मीटर प्रति सेकेंड हो गई. अगला लेवल 800 मीटर था.

– 800 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर के सेंसर्स चांद की सतह पर लेजर किरणें डालकर लैंडिंग के लिए सही जगह खोजने लगे.

– 150 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की गति 60 मीटर प्रति सेकेंड थी. यानी 800 से 150 मीटर की ऊंचाई के बीच.

– 60 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की स्पीड 40 मीटर प्रति सेकेंड थी. यानी 150 से 60 मीटर की ऊंचाई के बीच.

– 10 मीटर की ऊंचाई पर लैंडर की स्पीड 10 मीटर प्रति सेकेंड थी.

– चंद्रमा की सतह पर उतरते समय यानी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड थी.

 

 

👉विक्रम लैंडर पर चार पेलोड्स क्या काम करेंगे?

 

1. रंभा (RAMBHA)… यह चांद की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करेगा.

2. चास्टे (ChaSTE)… यह चांद की सतह की गर्मी यानी तापमान की जांच करेगा.

3. इल्सा (ILSA)… यह लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की जांच करेगा.

4. लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (LRA) … यह चांद के डायनेमिक्स को समझने का प्रयास करेगा.

 

 

👉प्रज्ञान रोवर पर दो पेलोड्स हैं, वो क्या करेंगे? 

 

1. लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (Laser Induced Breakdown Spectroscope – LIBS). यह चांद की सतह पर मौजूद केमकल्स यानी रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता की स्टडी करेगा. साथ ही खनिजों की खोज करेगा.

2. अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (Alpha Particle X-Ray Spectrometer – APXS). यह एलिमेंट कंपोजिशन की स्टडी करेगा. जैसे- मैग्नीशियम, अल्यूमिनियम, सिलिकन, पोटैशियम, कैल्सियम, टिन और लोहा. इनकी खोज लैंडिंग साइट के आसपास चांद की सतह पर की जाएगी.

 

👉देश को क्या फायदा होगा

 

दुनिया में अब तक चांद पर सिर्फ तीन देश सफलतापूर्वक उतर पाए हैं. अमेरिका, रूस (तब सोवियत संघ) और चीन. अगर भारत के चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिलती है, तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 

RELATED ARTICLES

“पुलिस चौकी या सीमेंट गोदाम?” जिस पर है एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा, उस पुलिस चौकी के पास अपना भवन-जमीन तक नहीं; कही जाती...

cement warehouse or police post... उत्तराखंड में अगर कई पुलिस स्टेशन हो या चौकी अगर आप हालत देखेंगे तो यकीन नहीं कर पायेंगे की...

लापरवाही” मां बाप सोते रहे गए गहरी नींद में और 6 महीने के बच्चे को जिंदा खा गए चूहे, बच्चा सो रहा था पालने...

Innocent child eaten alive by rats... अक्सर मां बाप की सजा बच्चों को भुगतनी पड़ती है, आज आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे...

“ये कैसा प्यार?” युवक को हुआ कार्टून कैरेक्टर से प्यार तो लाखों रुपए खर्च कर Doll” से कर ली शादी, बताई ऐसा करने की...

Young man married Gudiya... लोगों को आज कल हो क्या गया है, एक समय था जब भारत ने मांगलिक लोगों की शादी पेड़ से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“पुलिस चौकी या सीमेंट गोदाम?” जिस पर है एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा, उस पुलिस चौकी के पास अपना भवन-जमीन तक नहीं; कही जाती...

cement warehouse or police post... उत्तराखंड में अगर कई पुलिस स्टेशन हो या चौकी अगर आप हालत देखेंगे तो यकीन नहीं कर पायेंगे की...

लापरवाही” मां बाप सोते रहे गए गहरी नींद में और 6 महीने के बच्चे को जिंदा खा गए चूहे, बच्चा सो रहा था पालने...

Innocent child eaten alive by rats... अक्सर मां बाप की सजा बच्चों को भुगतनी पड़ती है, आज आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे...

“ये कैसा प्यार?” युवक को हुआ कार्टून कैरेक्टर से प्यार तो लाखों रुपए खर्च कर Doll” से कर ली शादी, बताई ऐसा करने की...

Young man married Gudiya... लोगों को आज कल हो क्या गया है, एक समय था जब भारत ने मांगलिक लोगों की शादी पेड़ से...

*शारदा नदी में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा प्रशासन* 

चंपावत जनपद के टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली शारदा नदी में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर के...

Recent Comments

Translate »