Friday, September 22, 2023
Home India Update यहां प्रसाद खाने से जब लौटी बेटे की आंख की रौशनी, तो...

यहां प्रसाद खाने से जब लौटी बेटे की आंख की रौशनी, तो इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म; मिल रही हैं अब कत्ल की धमकियां; पढ़िए पूरी ख़बर

इन दिनों सोशल मीडिया हो या न्यूज चैनल या फिर अखबार हर जगह उत्तरप्रदेश में एक मां बेटे चर्चाओं का विषय बने हुए हैं जिसका कारण भी हम आपको बता दें की की उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मुस्लिम महिला ने अपने बेटे सहित हिंदू धर्म अपना लिया है। दिव्यांग रानी बेगम नाम की इस महिला का दावा है कि मंदिर का प्रसाद खाने से उनके बेटे जुनैद की आँखों की रौशनी लौटी आई है। जुनैद की आँखें बचपन में ही खराब हो गईं थीं। हिंदू धर्म अपनाने के बाद जुनैद को अब उसकी ससुराल से मौत की धमकियाँ मिल रहीं हैं। बता दें की बीते शुक्रवार (9 जून 2023) को जुनैद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इन धमकियों का संज्ञान ले कर जाँच शुरू कर दी है।

 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें की ये मामला कानपुर के बाबूपुरवा का है। यहाँ एक किराए के मकान में दिव्यांग महिला रानी बेगम अपने 26 वर्षीय बेटे जुनैद के साथ रहती है। रानी के शौहर खुर्शीद का इंतकाल काफी समय पहले हो गया था। रानी का दावा है कि हिंदू धर्म में उनकी आस्था बचपन से थी। जुनैद के जन्म के समय उनकी आँखों में कुछ दिक्कत थी। थोड़े समय बाद उनके बेटे को पूरी तरह से दिखना बंद हो गया। रानी ने अपने बेटे का कई जगहों पर इलाज करवाया लेकिन उस से कोई फायदा नहीं हुआ। रानी बेगम कुछ समय तक कानपुर के भाजपा नेता सतीश महाना के घर भी किराए पर रहीं हैं। इस दौरान उनकी एक हिंदू पड़ोसन उन्हें ले कर शोभन सरकार के मंदिर गईं। रानी का दावा है कि यहाँ मिले प्रसाद से उनके बेटे की आँखों की रौशनी लौट आई। इस चमत्कार के बाद रानी और उनके बेटे की हिंदू धर्म में और आस्था बढ़ गई। बता दें की इस बीच जुनैद की शादी साल 2019 में कानपुर के ही बिंदकी इलाके की रहने वाली एक लड़की से हुई। जब लड़की के घर वालों को जुनैद की हिंदू धर्म में आस्था के बारे में पता चला तो वो काफी नाराज हुए।

 

बता दें की जुनैद इस बीच में भगवा वस्त्र पहनने लगे थे और हाथों में अक्सर भगवान गणेश की मूर्ति रखा करते थे। आरोप है कि इन बातों से नाराज हो कर जुनैद की ससुराल वालों ने एक बार रानी बेगम को करेंट से मारने की भी साजिश रची। गले में रुद्राक्ष की माला डाल कर मीडिया से बात करते हुए जुनैद ने कहा, “भगवा वस्त्र हमें सुकून देता है। हिंदुओं ने हमारे साथ हमेशा अच्छा किया है। हम उन्हीं के बीच रहते आए हैं। गणेश जी हमारे लिए बहुत शुभ हैं। वो 5 वर्षों से घर में विराजमान हैं। समस्या सिर्फ ससुराल वालों से है। वो हमारे कत्ल की धमकी दे रहे हैं।” बता दें की जुनैद ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 9 जून को जुनैद कानपुर के DCP दक्षिणी शिवजी शुक्ला से मिला और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। DCP के निर्देश पर पुलिस ने जुनैद को उनकी ससुराल से मिल रही धमकियों पर जाँच शुरू कर दी।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना

RELATED ARTICLES

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Bharat और Canada के तनाव के बीच परेशान छात्रों के परिवारवालों को Bharat सरकार ने दी ये good news👉….

Bharat और Canada के तनाव बीच बड़ी अपडेट आपको बता दें की भारत और कनाडा के बीच चल रही तनातनी को लेकर कनाडा में...

नैनीताल मे प्रदेश की सबसे बड़ी स्मैक की खेप बरामद” कप्तान प्रहलाद मीणा ने नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा” नैनीताल जिले को...

Uttarakhand" Cm पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के सपनों को साकार करने हेतु DGP उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में...

Real Hero” पटना स्टेशन पर इस कुली को क्यों मिले हैं दो-दो Bodyguard”, वजह जानकर आप भी करते रहेंगे तारीफें…पढ़िए पूरा मामला 👉

अक्सर ऐसे कई हीरो होते हैं जो रियल होते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है उसी में...

Shocking news” यहां School” में 14 छात्राओं के हाथ में ब्लेड से कट के एक जैसे मिले निशान; पूछने पर मिले ये हैरतअंगेज जवाब….👉👉

एक school" में छात्राओं का के हाथ पर कटे हुए निशान जिसने भी देखे उसके होश उड़ गए, बता दें की ये कर्नाटक के...

Recent Comments

Translate »