रिपोर्ट- राकेश अरोरा
गदरपुर। आदमखोर तेंदुए ने एक घर के आंगन में बने बकरी के बाड़े पर हमला करते हुए बकरी को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। बकरी के मिनमिनाने की आवाज सुनकर परिवार वाले जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेंदुआ अपना काम कर चुका था। आदमखोर ने बकरी के गले पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से आदमखोर को पकड़ने की मांग की है।
बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आदमखोर तेंदुए ने बकरियों के एक झुंड पर हमला बोल दिया अचानक हुए हमले से गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते तेंदुआ एक बकरी को मुंह में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। हल्ला होने की वजह से आदमखोर तेंदुआ गांव के करीब ही बकरी के शव को छोड़कर भाग गया। गांव वाले एक प्लास्टिक के कट्टे पर बकरी के शव को लेकर आए। बकरी के गले के अधिकांश हिस्से आदमखोर अपना निवाला बना चुका था। आदमखोर तेंदुए के गांव में दस्तक से ग्राम वासियों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को भी घरों में कैद कर लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से आदमखोर को पकड़ने की मांग की है।