स्लग:हिंदू सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं को उसकी ही भाषा मे सबक सिखाने को तैयार है।
हिंदू शस्त्र ओर शास्त्र दोनों मे ही निपुण है,जो जैसे समझता है उसको वैसे समझा सकते है:विवेकदीप।
वेद प्रकाश यादव/ ख़बर पड़ताल
किच्छा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना बोको हराम एवं आईएस से किये जाने पर भाजयुमो कुमाऊं संयोजक विवेकदीप सिंह ने सलमान खुर्शीद पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे नेता इस तरह के बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है,अगर उनको लगता है कि हिंदुस्तान का हिंदू आईएस ओर बोको हराम के रास्तें पर चल है तो उन्हें एक बार अपने परिवार के साथ आईएस के गढ़ में जाकर कुछ दिन रहना चाहिए अगर एक बार वो आईएस के गढ़ मे चले गए तो उनका परिवार ओर उनकी परछाई भी उनको छोड़कर भारत वापस आ जाएगी।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक शांति प्रिय देश था,शान्ति प्रिय है,ओर हमेशा ही शांति प्रिय रहेगा,लेकिन अगर सलमान खुर्शीद जैसे नेता इस प्रकार की टिप्पणी करेगें तो हिंदु जो है वो शस्त्र ओर शास्त्र दोनों मे निपुण है,सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं को चुनौती देता है कि इस प्रकार की टिप्पणी करने पर उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार भी हो सकता है।कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है,हिंदुत्व को नीचा दिखाने का काम करती है।इसलिए आज कांग्रेस जिसने भारत मे सत्तर साल राज किया था,लेकिन आज कांग्रेस को अपनी महत्वपूर्ण सीटों पर जमानत बचाने के लिए संघर्ष करना पड रहा है।