दिल्ली। इंदिरा गांधी खेल परिसर (दिल्ली) में 20 अक्टूबर 2021 से 22 अक्टूबर 2021 तक पहली राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2021 में उत्तराखंड के तरफ से प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश सह प्रभारी उत्तराखंड पंकज शर्मा को जन्मदिन दिवस पर उनको मुख्य अतिथि के रूप मे बुलाया। जिसमे पंकज शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया है और सभी उत्तराखंड के बेटियों के उज्वल भविष्य की कामना की है ।
इंदिरा गांधी खेल परिसर (दिल्ली) में 20 अक्टूबर 2021 से 22 अक्टूबर 2021 तक पहली राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2021
1. सोनम सेन – स्वर्ण पदक
2. इशिका राणा – स्वर्ण पदक
3. विजय – रजत पदक
4. अनामिका शाह – कांस्य पदक
5. गुरप्रीत कौर – रजत पदक
6. संजना भट्ट – कांस्य पदक
7. तारा बिष्ट – कांस्य पदक
8. सुरजीत सिंह – रजत पदक
9. गुंजन कोरंगा – कांस्य पदक
इंदिरा गांधी खेल परिसर (दिल्ली) में 20 अक्टूबर 2021 से 22 अक्टूबर 2021 तक पहली राष्ट्रीय संघर्ष (कुश्ती) चैम्पियनशिप 2021।
जिसमे उत्तराखंड के 29 प्लेयर्स और 7 ऑफिसियल प्लेयर्स ने प्रतिभाग किया, चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और 9 पदक अपने नाम किये।
उत्तराखंड के बच्चो ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कोच एवं संयोजक वीरेन्द्र राठौर के नेतृत्व में कुल 8 प्रतिभागियों ने अपने कौशल कला का शानदार प्रदर्शन किया।
इस टीम के साथ अपनी 2 पुत्रियों को लेकर आये पूर्व सदस्य उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद्, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अनामिका फिल्म्स के सुदर्शन शाह ने भी अपने व्यस्थ कार्यक्रम के बीच समय निकाल कर प्रथमराष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2021 में पूर्ण रूप से अपना सहयोग प्रदान करने के साथ ही आम जनता से अपील की है। उन्हें खास तौर पर अपने बेटियों को मार्शल आर्ट्स की कला अवश्य सिखानी चाहिए ताकि बेटियां स्वयं ही अपनी आत्मरक्षा कर सकें।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश सह प्रभारी उत्तराखंड पंकज शर्मा और समाजसेवी तथा उध्योगपति श्री सी बी टम्टा द्वारा सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देकर उनका मनोबल बढाया तथा उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर चलने की प्रेणणा दी।