Sunday, May 28, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: राज्य का ये शहर 700 रुपए में 200 साल पहले बसा...

Uttarakhand: राज्य का ये शहर 700 रुपए में 200 साल पहले बसा था, अब रोजाना करोड़ों की आय कर रहा है अर्जित….

उत्‍तराखंड राज्य में एक ऐसा शहर है जो आज से करीब 200 साल पहले बसा था आपको बता दें की यह शहर करीब 700 रुपए में बसाया गया था और आज यह शहर रोजाना 10 करोड़ से ज्यादा की आय अर्जित कर रहा है। आपको बता दें की यह गांव कोई और नही बल्कि टिहरी शहर है जी हम बात कर रहे हैं टिहरी शहर की, जो आज के समय में टिहरी झील में समा चुका है। लेकिन शायद ये बहुत कम लोगों को पता है कि 200 साल पर इस ऐतिहासिक टिहरी शहर को केवल 700 रुपये में बसाया गया था। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की उत्तराखंड राज्य का टिहरी शहर को रियासत के तत्कालीन महाराजा सुदर्शन शाह ने 30 दिसंबर 1815 को टिहरी नगर की नींव रखी थी। साथ ही बता दें की 42 वर्ग किलोमीटर में फैली झील से झांकते पुरानी टिहरी के अवशेष अब भी पुरानी दास्तां बयां करते हैं। आपको बता दें की उस समय इस ऐतिहासिक नगरी को केवल सात सौ रुपये में बसाया गया था। जो 29 अक्टूबर साल 2005 को टिहरी हमेशा के लिए झील में विलीन होकर इतिहास बना गया। इसके अलावा आपको बता दें की इस शहर के इतिहास की किताब में टिहरी शहर का शुरुआती वर्णन मिलता है। इस किताब के अनुसार शुरुआत में टिहरी राजमहल के अलावा महज 30 मकान ही बनाए गए थे। बता दें की टिहरी रियासत का अस्तित्व गढ़वाल में गोरखा आक्रमण से जुड़ा माना जाता है। इसके साथ ही 1803 में गोरखाओं से हुए युद्ध में तत्कालीन महाराजा प्रद्युमन शाह के वीरगति प्राप्त होने के बाद उनके पुत्र सुदर्शन शाह गद्दी पर बैठे। उन्‍होंने 1815 में अग्रेजों की मदद से गोरखाओं को हराया था।

 

 

इसके साथ ही आपको बता दें की उस समय अंग्रेजों और सुदर्शन शाह के बीच एक संधि हुई। जिसके अनुसार राजा को तत्कालीन राजधानी श्रीनगर (जिला पौड़ी गढ़वाल) से टिहरी आना पड़ा। अलकनंदा पार का वह क्षेत्र जो अंग्रेजों ने अपने पास रखा ब्रिटिश गढ़वाल के नाम से जाना गया। वहीं सुदर्शन शाह ने अपनी राजधानी के लिए भागीरथी और भिलंगना के संगम पर स्थित भूमि को चुना। तब राजकोष की स्थिति अच्छी नहीं थी। इसलिए शुरुआत में टिहरी नगर को साधारण तरीके से बसाया गया। इसके बाद 1887 में महाराजा कीर्तिशाह ने नए राजमहल को बनवाया। टिहरी का ऐतिहासिक घंटाघर भी उन्हीं के शासनकाल में बनाया गया था। यह घंटाघर लंदन में बने घंटाघर की प्रतिकृति था। आपको बता दें की भागीरथी नदी पर बनी टीएचडीसीआइएल (टिहरी जल विद्युत विकास निगम इंडिया लिमिटेड) की टिहरी जल विद्युत परियोजना में रोजाना औसतन आठ से नौ मिलियन यूनिट बिजली पैदा की जाती है। जिसकी रोजाना की लागत करोड़ों में है। वैसे इस प्रोजेक्ट की प्रतिदिन 25 मिलियन यूनिट तक बिजली उत्पादित करने की क्षमता है।

RELATED ARTICLES

Uttarakhand: यहां छात्राओं ने छोड़ा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग आकर स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदात बड़ती जा रही हैं बता दें की एक स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग...

दिल्ली पुलिस ने उखाड़े जंतर मंतर पर पहलवानों के तंबू, घसीटा पुलिस ने फोगाट बहनों को सड़क पर…पढ़िए पूरी ख़बर…

बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से बता दें की आज 1 महीने से अधिक समय से चल रहे जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में...

Uttarakhand: यहां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के 3 आरोपी पहुंचे हवालात, आरोपियों में से दो हैं पत्रकार और एक...

उत्तराखंड: प्रदेश में फर्जी तरीके से वसूली करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं बता दें की बीते दिनों हल्द्वानी में युवक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: यहां छात्राओं ने छोड़ा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग आकर स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की वारदात बड़ती जा रही हैं बता दें की एक स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से तंग...

दिल्ली पुलिस ने उखाड़े जंतर मंतर पर पहलवानों के तंबू, घसीटा पुलिस ने फोगाट बहनों को सड़क पर…पढ़िए पूरी ख़बर…

बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से बता दें की आज 1 महीने से अधिक समय से चल रहे जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में...

Uttarakhand: यहां झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चौथ वसूलने के 3 आरोपी पहुंचे हवालात, आरोपियों में से दो हैं पत्रकार और एक...

उत्तराखंड: प्रदेश में फर्जी तरीके से वसूली करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं बता दें की बीते दिनों हल्द्वानी में युवक और...

Uttarakhand: इस पति पत्नी के कारनामे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, 22 दिन से पीछे लगी थी पुलिस; हैं कई केस दर्ज; अब पहुंचे...

उत्तराखंड: प्रदेश के हल्द्वानी पुलिस ने एक ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार किया है जो जमीन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते थे...

Recent Comments

Translate »