उत्तराखंड: प्रदेश की राजधानी देहरादून से बड़ा ही हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है बता दें की देश के पूर्व, प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अद्रीजा मंजरी सिंह ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बता दें की उन्होंने अपने पति अर्केश नारायण सिंह देव ओडिशा के बलांगीर राजपरिवार से हैं इनके परदादा राजेंद्र नारायण सिंह देव ओडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। अर्केश नारायण के भाई सांसद रहे हैं इनका घर देहरादून में भी है, जहां महिला ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है पीड़िता अद्रीजा मंजरी सिंह ने आज डीजीपी अशोक कुमार को शिकायती पत्र दिया। बता दें की प्रदेह के डीजीपी अशोक कुमार ने पूरे मामले की जांच एसएसपी देहरादून को दे दी है। आपको बता दें की अद्रीजा मंजरी सिंह ने पूरा मामला बताते हुए कहा कि 23 नवंबर 2017 को धूमधाम से उनकी शादी अर्केश के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों देहरादून के थाना क्षेत्र राजपुर स्थित बंगले में रहते हैं। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी मामला घरेलू हिंसा तक बढ़ गया.अद्रीजा ने आरोप लगाया है कि कई बार थाना राजपुर पुलिस को शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। फिर 13 मई 2023 को मामला इतना बढ़ गया कि उनके पति ने कुछ महिलाओं को उन्हें जान से मारने की नीयत से घर भेजा उन महिलाओं ने घर में घुसकर हमला किया, जिससे अद्रीजा घायल हो गईं और उनको इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
वहीं अद्रीजा का यह भी आरोप है कि उनके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में करोड़ों रुपए की मांग को पूरा करने के लिए उनका मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। बता दें की सितंबर साल 2022 में पति अर्केश ने तलाक लेने के लिए कागज भेज दिए और उनको घर से बाहर निकालने की योजना बनाते रहे।
बता दें की आरोप है कि वर्तमान में अद्रीजा की निगरानी के लिए घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं और गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा महिला को तंग और परेशान किया जा रहा है। अद्रीजा मंजरी सिंह ने आगे बताया कि जनवरी 2022 में उनकी मां को कैंसर हुआ था. फिर भी उनके सास-ससुर ने ओडिशा पंचायत चुनाव के लिए प्रेशर डालकर उनको ओडिशा बुलवाया सास-ससुर के कहने पर वो मां को छोड़कर पंचायत चुनाव के लिए वहां गईं. मार्च में फिर नगर निगम चुनाव के लिए ओडिशा गई थीं अद्रीजा का ये भी कहना है कि उन्होंने पत्नी-बहू का कर्तव्य पूरा निभाया है फिर 30 सितंबर 2022 को देहरादून वापस आकर अद्रीजा ने थाना राजपुर रोड में अपने सास ससुर, जेठ, जेठानी और पति के खिलाफ शिकायत की कि यह लोग उन्हें घर से बाहर निकालना चाहते हैं और ओडिशा में भी उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन थाना राजपुर रोड पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना