Sunday, June 4, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: पी रहा था मां की गोद में बच्चा दूध, काट दी...

Uttarakhand: पी रहा था मां की गोद में बच्चा दूध, काट दी हत्यारे ने गर्दन, कांप गई देखने वालों की रूह; पढ़िए पूरी ख़बर…

उत्तराखंड: दिल को दहला देने वाला मामला बीते शुक्रवार को सामने आया था जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया बता दें की तहसील के बुरसुम गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में हत्यारे ने अपने ताऊ के परिवार के समूल नाश की ठानी थी। अपने ताऊ के बेटे से हुई चिढऩे वाले हत्यारोपित ने सूर्योदय से पूर्व ही निंद्रा में सो रही तीन महिलाओं की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। जिस समय वह मां की गर्दन काट रहा था उस समय उस मां डेढ़ वर्ष से कम उम्र का बच्चा मां का दूध पी रहा था।

आपको जानकारी के लिए बता दें की मृतका रमा देवी के दो पुत्र हैं। एक पुत्र तीन साल का और दूसरा पुत्र लगभग डेढ़ साल का है जो अभी भी मां का दूध पीता है। सुबह जब हत्यारा मां की गर्दन काट रहा था उस समय डेढ़ वर्षीय बच्चा अपनी मां के सीने से चिपका था और मां की गर्दन कटने से सासें थम गई थी और बच्चा मां का दूध पी रहा था। बता दें की हत्यारा इसे देखने के बाद भी नहीं पसीजा और उसने निंद्रा के आगोश में मां की हत्या कर दी। अलबत्ता मासूम या तो उसकी नजर में नहीं आया या फिर वह केवल घर की महिलाओं को ही मारने के इरादे से आया था। जिस समय यह हत्याकांड हुआ उस समय मासूम की आंखें खुली थी। उस समय से वह सहमा हुआ है और लगातार रो रहा है। मां कहते हुए चिल्ला रहा है, परंतु वह नहीं जानता है कि अब उसकी मां उसे कभी नहीं मिलेगी।

अपने सगे ताऊ के परिवार के लिए काल बना हत्यारोपित संतोष राम अपने ताऊ की बेटे प्रकाश से चिढ़ता था। संतोष और प्रकाश दोनों छलिया नृतक हैं। संतोष का कुछ वर्ष पूर्व पांव टूट गया था तब से वह छलिया नृत्य नहीं कर पा रहा था। उसके सगे ताऊ का लड़का प्रकाश वर्तमान में भी छलिया नृतक है। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि जब से संतोष छलिया नृत्य नहीं कर पा रहा है तब से वह उससे अधिक चिढ़ने लगा है। इसके अलावा दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच भी कहासुनी होती रहती थी। हत्यारोपित ने शुक्रवार को जब यह नृशंस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया तब प्रकाश घर पर नही था।

एक दिन पूर्व कहीं गया था। उसने घर की तीन महिलाओं को ही मौत के घाट उतारा। शादीशुदा अपनी सगी चचेरी बहन को भी नींद में ही गले में धारदार हथियार मार कर हत्या कर दी। चचेरी बहन माया की अभी सात आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह इन दिनों अपनी ससुराल डूनी से मायके बुरसुम आयी थी। हत्यारोपित संतोष राम की उसके ताऊ के बेटे प्रकाश ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने संतोष राम द्वारा आए दिन झगड़ा करने और डराने धमकाने की शिकायत की थी। इस शिकायत को लेकर भी वह खार खाता था। ग्रामीणों के हवाले से पुलिस ने बताया कि वह धारदार हथियार लेकर घर के घूमता था।

बता दें की संतोष राम अपने ही सगे ताऊ के परिवार की तीन महिलाओं की हत्या करने वाला हत्यारोपित संतोष राम चार बच्चों का पिता है। उसका सबसे बड़ा 20 वर्षीय पुत्र कालेज में पढ़ता है। दो पुत्रियां 14 और 16 वर्ष की कक्षा नौ और 10 में पढ़ती है। उसकी चौथी संतान 13 वर्षीय पुत्र है। संतोष राम का सबसे छोटा पुत्र और उसकी मां एक दो दिन पूर्व पिथौरागढ़ गई है। तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद खून से सने धारदार हथियार के साथ घर आते सबसे पहले उसकी पत्नी और पुत्री ने देखा था। पत्नी द्वारा पूछे जाने पर उसने कहा कि तीनों को मार कर आया हूं और उसने खून सना धारदार हथियार भी दिखाया। बाद में वह अपनी पत्नी को डरा, धमका कर अपने साथ ले गया।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना

RELATED ARTICLES

बड़ी खबर: उधमसिंहनगर पुलिस ने किया सबसे बड़ी नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनियों की 1250 बोरियां बरामद..

रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना        उधमसिंहनगर: उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान/उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा...

बड़ी खबर: कारोबारी के बेटे से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे….

उत्तराखंड: बड़ी खबर आपको बता दें की हरिद्वार के कारोबारी के बेटे से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो...

Uttarakhand: इमाम में पढ़ने के लिए गए बच्चों से कुकर्म का प्रयास, मासूम ने घरवालों को बताया ये काला सच; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड: प्रदेश के रुड़की शहर से हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है बता दें की यहां के एक गांव में इमाम ने बच्चे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: यहां सावरी बैठाने को लेकर विवाद बन गया खूनी संघर्ष, टैक्सी चालक की गैर समुदाय के युवकों ने कर दी पिटाई; गरमा गया...

Uttarakhand: विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नैनीताल में लगातार मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही है बता दें की एक और घटना सामने आई है...

Recent Comments

Translate »