Sunday, June 4, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: देहरादून में विधानसभा के बाहर धरने पर बेटे बर्खास्त कर्मचारियों की...

Uttarakhand: देहरादून में विधानसभा के बाहर धरने पर बेटे बर्खास्त कर्मचारियों की हुई पुलिस से झड़प, पुलिस ने किया दो महिला कर्मचारी को गिरफ्तार….

उत्तराखंड: राज्य में देहरादून में बर्खास्त कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर आज विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस धरने से जबरन उठाने लगी तभी कर्मचारी विरोध करने लगे। बता दें की इस दौरान पुलिस ने दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें की देहरादून में विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों का विधानसभा के पास बेमियादी धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब सब नियुक्तियां अवैध हैं तो कार्रवाई कुछ कर्मचारियों पर ही क्यों की गई।

आपको बता दें की धरने पर विधानसभा के बाहर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों ने कहा कि विधानसभा सचिवालय में वर्ष 2001 से लेकर 2021 तक की सभी नियुक्तियां एक ही पैटर्न पर की गई हैं। हाईकोर्ट में दिए अपने शपथ पत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया है कि राज्य निर्माण के बाद से अब तक की सभी नियुक्तियां अवैध हैं, लेकिन उनकी ओर से कार्रवाई केवल 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर ही की गई है। कर्मचारियों ने कहा कि 2001 से 2015 के बीच अवैध रूप से नियुक्त कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त न की गईं तो इसके विरोध में परिजनों सहित उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। पुलिस मंगलवार को भी दो बार कर्मचारियों को धरनास्थल से उठाने पहुंची, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते वह उन्हें नहीं उठा पाई। पुलिस ने धरने पर बैठे कर्मचारियों से कहा कि बुधवार से यहां धरने पर नहीं बैठने दिया जाएगा। इससे पहले कर्मचारियों ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

इसके अलावा आपको बता दें की धरने पर बैठे इन कर्मचारियों ने बताया कि कोटिया कमेटी की महज 20 दिन की जांच के बाद 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी गईं, जबकि इससे पहले के कर्मचारियों को विधिक राय के नाम पर क्लीन चिट दे दी गई। उन्होंने कहा कि पांच दिन के भीतर यदि कोई सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो इसके विरोध में आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। कर्मचारियों ने अन्य विभागों में हुई नियुक्तियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के शासनादेश के बाद विधानसभा ही नहीं बल्कि अन्य विभागों में भी हजारों कर्मचारी तदर्थ, संविदा, नियत वेतनमान और दैनिक वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सवाल यह है कि जब विधानसभा कर्मचारियों की नियुक्तियां अवैध हैं तो अन्य विभागों में इसी तरह की नियुक्तियां कैसे वैध हो गईं।

RELATED ARTICLES

बड़ी खबर: उधमसिंहनगर पुलिस ने किया सबसे बड़ी नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनियों की 1250 बोरियां बरामद..

रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना        उधमसिंहनगर: उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान/उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा...

बड़ी खबर: कारोबारी के बेटे से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे….

उत्तराखंड: बड़ी खबर आपको बता दें की हरिद्वार के कारोबारी के बेटे से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो...

Uttarakhand: इमाम में पढ़ने के लिए गए बच्चों से कुकर्म का प्रयास, मासूम ने घरवालों को बताया ये काला सच; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड: प्रदेश के रुड़की शहर से हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है बता दें की यहां के एक गांव में इमाम ने बच्चे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: यहां सावरी बैठाने को लेकर विवाद बन गया खूनी संघर्ष, टैक्सी चालक की गैर समुदाय के युवकों ने कर दी पिटाई; गरमा गया...

Uttarakhand: विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नैनीताल में लगातार मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही है बता दें की एक और घटना सामने आई है...

Recent Comments

Translate »