Sunday, June 4, 2023
Home Uttarakhand Uttarakhand: हरिद्वार में इस बार नही दी शिवरात्रि शोभायात्रा की अनुमति, हुआ...

Uttarakhand: हरिद्वार में इस बार नही दी शिवरात्रि शोभायात्रा की अनुमति, हुआ था पिछले साल हनुमान जयंती पर विवाद; भारी पुलिस बल तैनात….

उत्तराखंड: राज्य की देवों की नगरी कहे जाने वाला हरिद्वार जिले में हर साल भारी संख्या में भक्त शिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालते थे लेकिन इस बार उन्हें शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई बता दें की भक्तों के बीच इस बात को लेकर आक्रोश है साथ ही धार्मिक हनन का आरोप भी पुलिस प्रशासन पर लग रहा है। आपको बता दें की अनुमति न मिलने का कारण है पिछले साल जिले में हनुमान जयंती पर huके डाडा जलालपुर गांव में प्रशासन ने महाशिवरात्रि के दिन शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी। इस क्रम में गांव में धारा 144 लागू होने के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में जगह-जगह पुलिस की टीम गश्त कर रही है।डाडा जलालपुर गांव में महाशिवरात्रि के दिन ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन पिछले साल अप्रैल माह में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर दो समुदाय के बीच हुए बवाल और आगजनी को देखते हुए प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी थी। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीण शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए थे।

समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो प्रशासन ने गांव में धारा 144 लगा दी। प्रशासन के सख्त रवैये को देख कुछ ग्रामीणों ने अपने घर के बाहर गांव से पलायन करने और मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए थे। साथ ही प्रशासन पर धार्मिक स्वतंत्रता के हनन करने का भी आरोप लगाये थे।

शनिवार की सुबह से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गांव में जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। इक्का-दुक्का लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

गांव में किसी भी जगह अधिक लोगों को एकत्रित होने की मनाही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। गांव में शांति का माहौल है।

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में यहां हनुमान जयंती पर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था। गांव में आगजनी तक हो गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी।जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने की बात कहने लगे। प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

RELATED ARTICLES

बड़ी खबर: उधमसिंहनगर पुलिस ने किया सबसे बड़ी नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनियों की 1250 बोरियां बरामद..

रिपोर्ट- साक्षी सक्सेना        उधमसिंहनगर: उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान/उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा...

बड़ी खबर: कारोबारी के बेटे से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे….

उत्तराखंड: बड़ी खबर आपको बता दें की हरिद्वार के कारोबारी के बेटे से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो...

Uttarakhand: इमाम में पढ़ने के लिए गए बच्चों से कुकर्म का प्रयास, मासूम ने घरवालों को बताया ये काला सच; पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड: प्रदेश के रुड़की शहर से हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है बता दें की यहां के एक गांव में इमाम ने बच्चे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand: यहां सावरी बैठाने को लेकर विवाद बन गया खूनी संघर्ष, टैक्सी चालक की गैर समुदाय के युवकों ने कर दी पिटाई; गरमा गया...

Uttarakhand: विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नैनीताल में लगातार मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही है बता दें की एक और घटना सामने आई है...

Recent Comments

Translate »